सातवर्षीय बालक को माँ पीटे जा रही थी । पड़ोस की एक महिला ने जाकर बचाया उसे । पूछने पर उसकी माँ ने बताया कि यह मंदिर में से चढ़ौती के आम तथा पैसे चुराकर लाया है , इसीलिए पीट रही हूँ इसे । उक्त महिला ने बड़े प्यार से उस बच्चे से पूछा- " क्यों बेटा ! तुम तो बड़े प्यारे बालक हो । चोरी तो गंदे बच्चे करते हैं । तुमने ऐसा क्यों किया ?
" बार - बार पूछने पर सिसकियों के बीच से बोला- " माँ भी तो रोज ऊपर वाले चाचाजी के दूध में से आधा निकाल लेती हैं और उतना ही पानी डाल देती हैं और हमसे कहती हैं कि उन्हें बताना मत । मैंने तो आज पहली बार ही चोरी की है ।
" महिला के मुँह की आभा देखते ही बनती थी उस समय । वास्तव में बच्चों के निर्माण में घर का वातावरण बहुत ही महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है ।
सिख : छोटे बच्चे हम बड़ो से ही सब कुछ सीखते हे तो उन्हें अच्छे आचरण सिखाईये न की बुरे।
धन्यवाद ❤
जय हिन्द जय भारत

0 टिप्पणियाँ